चंदेरी में सर्दियाँ आनंददायक होती है, तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस तक रहता है और कभी कभी हल्की बारिश होती है। सर्दियाँ नवंबर से फरवरी तक रहती हैं जो इस जगह की यात्रा करने के लिये सबसे अच्छे महीने हैं।
गर्मियों, जो मार्च में शुरू होती हैं, बहुत गर्म और शुष्क होती हैं और दिन में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुँच सकता हैं।
मानसून की बारिश जून से शुरू होती है जो न केवल गर्मी से राहत देती है, वरन् कृषि के लिए भी महत्वपूर्ण होती है। बरसात के महीनों के दौरान तापमान भी अपेक्षाकृत कम रहता है और साथ में कम नमी और ठंडी हवा के साथ मौसम सुखद रहता है। वर्षा से आसपास के पहाड़ और जंगल के वन वनस्पति एक सुखद हरे रंग में बदल जाते है।