शाबान के इस्लामी महीने में मनाया जाने वाला, शबे-बारात, परंपरागत रूप से, अंतिम न्याय के दिन की प्रत्याशा में, अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए मनाया जाता है। चंदेरी में, पूरा मुस्लिम समुदाय इसमें मृतकों को याद करने के उत्सव में शामिल होता है।
लोग अपने घरों के पास कब्रिस्तानों में आधी रात को इकट्ठा होते हैं और मृतकों के लिए क्षमा और शांति की प्रार्थना करते हैं। कब्रिस्तान के बाद, लोग मस्जिदों की ओर जोते हैं और सारी रात माफी और दिवंगत आत्मा के लिए शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।