This stepwell is located to the north-west of the city and is the largest of all stepwells in Chanderi. It is square in shape, each side being 60 ft in length and 4 storeys deep. Steps descend from one storey down to the next and at each storey there are eight ghats. The number of ghats total to 32 which has given this Bawdi its name. The main stairs are on the southern end which proceed through two doorways. Beside the stairs are two inscriptions in Arabic and Persian, written in the Nask script.
यह सीढ़ीनुमा कुँआ शहर के उत्तर – पश्चिम में स्थित है और चंदेरी में सभी बावड़ियों में सबसे बड़ा है। यह वर्गाकार है, हरेक दिशा में इसकी लंबाई 60 फुट है और यह चार मंजिला नीचे तक है। हरेक मंजिल से नीचे वाली मंजिल तक उतरने के लिये सीढ़ियाँ हैं और हरेक मंजिले पर आठ घाट हैं। कुल घाटों की संख्या 32 होती है जिससे इस बावड़ी को अपना नाम मिला है। मुख्य सीढ़ियों दक्षिणी छोर पर हैं जो दो दरवाजों से होकर गुजरती हैं। सीढ़ियों के बगल में दो अरबी और फारसी में लिखे शिलालेख हैं जो नासक लिपि में लिखे गये हैं।



