Renowned earlier for its palaces and havelis, Chanderi is once said to have had as many as 260 mahals. Today, however, only about 43 of these remain. Situated in the Andar Shehar, the Raja Rani Mahal or the Rajmahal is actually composed of two separate palaces. The imposing Raja Mahal is a seven storied structure which has now been attached to the smaller Rani Mahal.
पहले अपने महल और हवेलियों के लिए प्रख्यात, कहा जाता है कि चंदेरी में कभी 260 महल थे। आज यद्यपि उनमें से केवल 43 बचे हैं। अंदर शहर में स्थित राजा रानी महल या राजमहल, वास्तव में दो अलग – अलग महलों को मिलाकर बना है। भव्य राजा महल एक सात मंजिला इमारत है जिसे कि अब छोटे रानी महल में संलग्न कर दिया गया है।



