चंदेरी के निवासियों के खान-पान उनके धार्मिक विश्वास, जाति और सामाजिक स्थिति के अनुसार मिश्रित है। ब्राह्मण, बनिया और जैन समुदाय अपनी भूख को संतुष्ट करने के लिए दाल बाटी, खीर-पूड़ी, आलू सब्जी, गुजा पापरी और कढ़ी-चावल सहित अच्छे से तैयार शाकाहारी भोजन लेते हैं।
धीमार, अहीर, कोली और खटीक महेरी (मकई का बना एक पारंपरिक पकवान), दाल भाजिया, मसालेदार सब्जियों जैसे कानकुआ, बारामासी, कतीला और राजगीरा और सप्ताहांत पर मटन, चिकेन या मछली से मिलकर तैयार भोजन पसंद करते हैं।
मुसलमानों का खान-पान विस्तृत होता है जिसमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों व्यंजन शामिल रहते है – जैसे दाल-चावल, सब्जी-रोटी, गोश्त-रोटी, मटन स्टू, बिरयानी, सेवई, दाल का हलवा और जर्दा पुलाव आदि। इसके विपरीत एक आदिवासी के संसाधन उसे अनुमति देते हैं कि वो केवल रोटी और चटनी खा सकता है जो लाल मिर्च, प्याज, लहसुन और नमक से बना होता है।








