यह मस्जिद जो कि मुख्य शहर से काफी कम दूरी पर स्थित है, सन् 1495 ई. में गवर्नर शेर खान द्वारा घियासुद्दीन खिलजी के शासनकाल के दौरान बनाया गया था। यह एक धनुषाकार दो मंजिला इमारत है जिसके दोनों तरफ मीनार हैं। इस के ठीक सामने एक 80 फुट गुना 100 फुट का पत्थर का मंच है जहां इस इलाके के मुसलमान आज भी ईद-उल-फितर और ईद-उल-जुहा के अवसर पर नमाज अता करने के लिए इकट्ठा होते है।

नानुआन गांव के पास, उर्वशी नदी के किनारे-किनारे इस पूरे क्षेत्र में मानव अस्तित्व के प्राचीनतम सबूतों को पाया जा सकता है। बलुआही पत्थरों वाले रॉक संरचनाएँ, जो कि आदिमानवों के लिए धूप और बारिश से आश्रय के रूप में काम आता होगा व साथ-साथ उसकी कला की अभिव्यक्ति के लिए यह एक कैनवास भी बन गया होगा। इन सभी शैल चित्रों को छोटा भरका से भरका झरना तक पाया जा सकता है।
बेहटी गाँव से 3 किलोमीटर की दूरी पर, जो कि चंदेरी के दक्षिण पूर्व से 20 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है, 5 वीं शताब्दी में निर्मित मठ मंदिर है जो कि पर्यटकों और अधिकारियों के ध्यान में आने से चूक गया है। लेकिन एक अच्छी तरह से संरक्षित गुप्तकालीन निर्माण होने के कारण, जो कि अत्यंत दुर्लभ हैं, इसके महत्व को नकारा नहीं जा सकता है.
यह हेरालडीक संरचना, जो कि पूरी तरह से एक लिभिंग रॉक को काटकर बनाया गया है, चंदेरी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है, दक्षिण में बुंदेलखंड और उत्तर में मालवा के बीच एक लिंक का काम करता है। जमीनी सतह से 230 फुट ऊपर, सिर्फ दरवाजा ही 80 फुट ऊँचा और 39 फुट चौड़ा है। फाटक के पूर्वी दीवार पर देवनागरी और नासक दोनों लिपियों में एक शिलालेख है, जो कि बताता है कि इसका निर्माण चंदेरी के तत्कालीन राज्यपाल शेर खान के बेटे जिमान खान द्वारा सन् 1495 ई. में कमीशन किया गया था.
मालवा सल्तनत के महमूद खिलजी के संरक्षण में सन् 1450 ई. में निर्मित, यह सुन्दर संरचना वास्तव में एक मदारीस (शिक्षक) और दारूल उलूम (विश्वविद्यालय) के आलिम (कुलपति) की कब्र है जो इस अवधि के दौरान सेवा में था और जिसके खंडहर अब आसपास के क्षेत्र में देखे जा सकते है। मदरसा एक भ्रामक नाम है, यह शायद इस स्मारक के आसपास के क्षेत्र में एक मदरसे की उपस्थिति के कारण इसके साथ कालांतर में जुड़ गया।




